Join WhatsApp GroupJoin Now
Join Telegram GroupJoin Now
Youtube ChannelSubscribe Now

Schedule of Indian Constitution : भारतीय संविधान की अनुसूचियाँ

Join WhatsApp GroupJoin Now
Join Telegram GroupJoin Now
Youtube ChannelSubscribe Now

Schedule of Indian Constitution : भारतीय संविधान की अनुसूचियाँ

भारतीय संविधान की अनुसूची ( Schedule of Indian Constitution ) :  भारतीय संविधान मे वर्तमान मे 12 अनुसूचियाँ है । भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को पूरे देश मे लागू हुआ । भारत के मूल संविधान मे 8 अनुसूचियाँ थी । प्रथम संविधान संशोधन 1951 के तहत नौवीं अनुसूची जोड़ी गई । इसके बाद समय समय पर संविधान संशोधन के द्वारा अनुसूचियाँ जोड़ी गई । अब वर्तमान मे भारत के संविधान मे 12 अनुसूचियाँ है । इन अनुसूचियों मे पूरे संविधान का सार है । नीचे हम सम्पूर्ण अनुसूचियों के बारे मे विस्तार से वर्णन करेंगे ।

Bharat ke Samvidhan me Anusuchi (Schedule of Indian Constitution)

1) प्रथम अनुसूची :- इसके अंतर्गत भारत के 29 राज्य तथा 7 केंद्र शासित प्रदेशो का उल्लेख किया गया है|

2) दूसरी अनुसूची : इसमें भारतीय संघ के पदाधिकारियों (राष्ट्रपति ,राज्यपाल ,लोकसभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष , राजसभा के सभापति एवं उपसभापति ,विधानसभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष,विधान परिषद् के सभापति एवं उपसभापति,उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों और भारत के नियत्रंक महालेखा परीक्षक आदि ) को मिलने वाले वेतन, भत्ते तथा पेंशन का उल्लेख है

3) तीसरी अनुसूची :- इसमें भारत के विभिन्न पदाधिकारियों(राष्ट्रपति , उप राष्ट्रपति , उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों ) की शपथ का उल्लेख है

4) चौथी अनुसूची :- इसके अंतर्गत राज्यों तथा संघीय क्षेत्रो की राज्यसभा में प्रतिनिधित्व का विवरण दिया गया है|

5) पाँचवी अनुसूची :- इसमें अनुसूचित क्षेत्रों तथा अनुसूचित जनजाति के प्रशासन व नियंत्रण के बारे में उल्लेख है|

6) छठी अनुसूची :- इसमें असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम राज्यों के जनजाति क्षेत्रों के प्रशासन के बारे में प्रावधान हैं|

Indian Contitution Schedule List in Hindi

7) सातवी अनुसूची :- इसके अंतर्गत केंद्र व राज्यों के बीच शक्तियों का बटवारे के बारे में दिया गया है| इसके अंतर्गत तीन सूचियां है :-

i) संघ सूची :- इसके अंतर्गत 100 विषय है| इन विषयों पर कानून बनाने का अधिकार केवल केंद्र को है | संविधान के लागू होने के समय इसमे 97 विषय थे |

ii) राज्य सूची :- इस सूची में 61 विषय है| जिन पर कानून बनाने का अधिकार केवल राज्य को है| लेकिन राष्ट्रहित से सम्बन्धित मामलो में केंद्र भी कानून बना सकता है | संविधान के लागू होने के समय इसमे 66 विषय थे |

iii) समवर्ती सूची :- इसके अंतर्गत 52 विषय है| इन पर केंद्र व राज्य दोनों कानून बना सकते है|परन्तु कानून के विषय समान होने पर केंद्र सरकार द्वारा बनाया गया कानून मान्य होता है|राज्य द्वारा बनाया गया कनून केंद्र द्वारा बनाने के बाद समाप्त हो जाता है| संविधान के लागू होने के समय इसमे 47 विषय थे |

8) आठवी अनुसूची :- इसमें भारतीय संविधान द्वारा मान्यता प्राप्त 22 भाषाओं का उल्लेख किया गया है| मूल संविधान में 14 मान्यता प्राप्त भाषाए थी | सन 2004 में चार नई भाषाए मैथली, संथाली, डोगरी और बोडो को इसमें शामिल किया गया |

भारतीय संविधान मे अनुसूचियाँ

9) नौंवी अनुसूची :- यह अनुसूची प्रथम संविधान संसोधन अधिनियम 1951 द्वारा जोड़ी गयी थी| इस अनुसूची में सम्मिलित विषयों को न्यायालय में चुनौती नहीं दी जा सकती| लेकिन यदि कोई विषय मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करे तो उच्चतम न्यायालय इस कानून की समीक्षा कर सकता है| अभी तक नौंवी अनुसूची में 283 अधिनियम है, जिनमे राज्य सरकार द्वारा सम्पति अधिकरण का उल्लेख प्रमुख है|

10) दसवी अनुसूची :- इसे 52वें संविधान संशोधन अधिनियम 1985 द्वारा मूल संविधान में जोड़ा गया| इस अनुसूची में दल-बदल सम्बन्धित कानूनों का उल्लेख किया गया है|

11) ग्यारहवी अनुसूची :- यह अनुसूची 73वें संविधान संशोधन अधिनियम 1992 द्वारा मूल संविधान में जोड़ा गया| यह अनुसूची पंचायती राज से सम्बन्धित है, जिसमे पंचायती राज से सम्बन्धित 29 विषय है|

12) बारहवी अनुसूची :- यह अनुसूची 74वें संविधान संशोधन अधिनियम 1992 द्वारा मूल संविधान में जोड़ा गया| इसमें शहरी क्षेत्रों के स्थानीय स्वशासन संस्थानों से सम्बन्धित 18 विषय है|

Bharatiya Samvidhan me Anusuchiyan

Important Links
Latest JobApply Online
SyllabusAdmit Card
ResultQuestion Paper
Answer KeyLatest News
All Important QuizStudy Notes PDF
India GK QuizRajasthan GK Quiz
Hindi Grammar PDFSanskrit Grammar PDF
Geography PDFHistory PDF
Rajasthan GK PDFPsychology PDF
Computer PDFMath Reasoning PDF
Pedagogy PDFScience PDF
REET QuizPolity PDF
Join Our Official Social Platform
यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है और डैली जॉब अलर्ट के रूप में अपने WhatsApp, Telegram, Facebook, Instagram पर डैली जॉब अलर्ट प्राप्त करने के लिए हमारे WhatsApp Group, Telegram Channel व Facebook Page से जुड़ें यहाँ (Govt Jobs WhatsApp Group) पर आपको सभी प्रकार की भर्तियों के नोटिफिकेशन, रिजल्ट, एडमिट कार्ड, आंसर की, डैली करंट अफेयर्स, सभी विषयों के हस्तलिखित एवं प्रिंटेड नोट्स एवं टॉपिक वाइज़ वस्तुनिष्ठ प्रश्न, प्रैक्टिस सेट्स आदि उपलब्ध करवाए जाएंगे।
YoutubeFacebook
InstagramTwitter
TelegramFacebook
TelegramFacebook
Rajasthan AlertREET 2021
BSTC 2021Rajasthan GK
हम WhatsApp, Telegram, Facebook, Instagram के माध्यम से पूछे गए आपके सभी प्रश्नों का उत्तर देने का प्रयास करेंगे एवं जब भी नई नौकरियां वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी आपको इन सभी माध्यमों की सहायता से सूचित किया जाएगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!