Hindi Vyakaran Sarvnam PDF
Hindi Vyakaran Sarvnam PDF ( हिन्दी व्याकरण सर्वनाम ) : दोस्तो आज इस पोस्ट मे हिन्दी व्याकरण (Hindi Grammar) के सर्वनाम टॉपिक का विस्तारपूर्वक अध्ययन करेंगे । यह पोस्ट REET 2021, Patwari Bharti 2020, Gramsevak 2021, LDC, RPSC, RBSE REET, School Lecturer, Sr. Teacher, TGT PGT Teacher, 3rd Grade Teacher आदि परीक्षाओ के लिए महत्त्वपूर्ण है । अगर पोस्ट पसंद आए तो अपने दोस्तो के साथ शेयर जरूर करे ।
RBSE REET 2021 : Important Links | |
---|---|
RBSE REET 2021 Notification | Click Here |
RBSE REET 2021 Syllabus | Click Here |
RBSE REET 2021 Admit Card | Click Here |
RBSE REET Question Papers | Click Here |
RBSE REET Answer Key | Click Here |
RBSE REET Study Materials | Click Here |
REET 2021 Telegram Group | Click Here |
हिन्दी व्याकरण सर्वनाम (Hindi Vyakaran Sarvnam PDF)
सर्वनाम – Sarvnam (Pronoun)
सर्वनाम की परिभाषा :- सर्वनाम – संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्द को सर्वनाम कहते है। संज्ञा की पुनरुक्ति को दूर करने के लिए ही सर्वनाम का प्रयोग किया जाता है।
जैसे :- मैं, हम, तू, तुम, वह, यह, आप, कौन, कोई, जो आदि।
सर्वनाम के भेद :-
सर्वनाम के छह भेद हैं :-
- पुरुषवाचक सर्वनाम।
- निश्चयवाचक सर्वनाम।
- अनिश्चयवाचक सर्वनाम।
- संबंधवाचक सर्वनाम।
- प्रश्नवाचक सर्वनाम।
- निजवाचक सर्वनाम।
1. पुरुषवाचक सर्वनाम :- जिस सर्वनाम का प्रयोग वक्ता या लेखक स्वयं अपने लिए अथवा श्रोता या पाठक के लिए अथवा किसी अन्य के लिए करता है वह पुरुषवाचक सर्वनाम कहलाता है।
पुरुषवाचक सर्वनाम तीन प्रकार के होते हैं –
(1) उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम :- जिस सर्वनाम का प्रयोग बोलने वाला अपने लिए करे, उसे उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे :- मैं, हम, मुझे, हमारा आदि।
(2) मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम :- जिस सर्वनाम का प्रयोग बोलने वाला सुनने वाले के लिए करे, उसे मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे :- तू, तुम,तुझे, तुम्हारा आदि।
(3) अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम :- जिस सर्वनाम का प्रयोग बोलने वाला सुनने वाले के अतिरिक्त किसी अन्य पुरुष के लिए करे उसे अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे :- वह, वे, उसने, यह, ये, इसने, आदि।
2. निश्चयवाचक सर्वनाम :- जो सर्वनाम किसी व्यक्ति वस्तु आदि की ओर निश्चयपूर्वक संकेत करें वे निश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। इनमें ‘यह’, ‘वह’, ‘वे’ सर्वनाम शब्द किसी विशेष व्यक्ति आदि का निश्चयपूर्वक बोध करा रहे हैं, अतः ये निश्चयवाचक सर्वनाम है।
3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम :- जिस सर्वनाम शब्द के द्वारा किसी निश्चित व्यक्ति अथवा वस्तु का बोध न हो वे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। इनमें ‘कोई’ और ‘कुछ’ सर्वनाम शब्दों से किसी विशेष व्यक्ति अथवा वस्तु का निश्चय नहीं हो रहा है। अतः ऐसे शब्द अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।
4. संबंधवाचक सर्वनाम :- परस्पर एक-दूसरी बात का संबंध बतलाने के लिए जिन सर्वनामों का प्रयोग होता है उन्हें संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं। इनमें ‘जो’, ‘वह’, ‘जिसकी’, ‘उसकी’, ‘जैसा’, ‘वैसा’-ये दो-दो शब्द परस्पर संबंध का बोध करा रहे हैं। ऐसे शब्द संबंधवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।
5. प्रश्नवाचक सर्वनाम :- जो सर्वनाम संज्ञा शब्दों के स्थान पर तो आते ही है, किन्तु वाक्य को प्रश्नवाचक भी बनाते हैं वे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। जैसे-क्या, कौन आदि। इनमें ‘क्या’ और ‘कौन’ शब्द प्रश्नवाचक सर्वनाम हैं, क्योंकि इन सर्वनामों के द्वारा वाक्य प्रश्नवाचक बन जाते हैं।
6. निजवाचक सर्वनाम :- जहाँ अपने लिए ‘आप’ शब्द ‘अपना’ शब्द अथवा ‘अपने’ ‘आप’ शब्द का प्रयोग हो वहाँ निजवाचक सर्वनाम होता है। इनमें ‘अपना’ और ‘आप’ शब्द उत्तम, पुरुष मध्यम पुरुष और अन्य पुरुष के (स्वयं का) अपने आप का बोध करा रहे हैं। ऐसे शब्द निजवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।
विशेष – जहाँ केवल ‘आप’ शब्द का प्रयोग श्रोता के लिए हो वहाँ यह आदर-सूचक मध्यम पुरुष होता है और जहाँ ‘आप’ शब्द का प्रयोग अपने लिए हो वहाँ निजवाचक होता है।
सर्वनाम शब्दों के विशेष प्रयोग :-
1. आप, वे, ये, हम, तुम शब्द बहुवचन के रूप में हैं, किन्तु आदर प्रकट करने के लिए इनका प्रयोग एक व्यक्ति के लिए भी होता है।
2. ‘आप’ शब्द स्वयं के अर्थ में भी प्रयुक्त हो जाता है। जैसे :- मैं यह कार्य आप ही कर लूँगा।
Hindi Grammar and Pedagogy PDF ( हिन्दी व्याकरण एवं शिक्षण विधियाँ )
क्र.सं. | विषय-सूची | Download PDF |
1 | वर्ण विचार व वर्ण विश्लेषण | Click Here |
2 | शब्द ज्ञान (तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी) | Click Here |
3 | शब्द युग्म | Click Here |
4 | उपसर्ग | Click Here |
5 | प्रत्यय | Click Here |
6 | पर्यायवाची शब्द | Click Here |
7 | विलोम शब्द | Click Here |
8 | एकार्थी शब्द | Click Here |
9 | संधि – विच्छेद | Click Here |
10 | समास | Click Here |
11 | संज्ञा | Click Here |
12 | सर्वनाम | Click Here |
13 | विशेषण – विशेष्य | Click Here |
14 | क्रिया | Click Here |
15 | लिंग भेद | Click Here |
16 | वचन | Click Here |
17 | काल | Click Here |
18 | कारक | Click Here |
19 | अव्यय | Click Here |
20 | वाक्यांश के लिए एक शब्द | Click Here |
21 | शब्द शुद्धि | Click Here |
22 | वाक्य रचना, वाक्य के अंग व प्रकार | Click Here |
23 | विराम चिन्ह | Click Here |
24 | पदबंध | Click Here |
25 | शब्दों के मानक रूप | Click Here |
26 | शब्दार्थ | Click Here |
27 | मुहावरें | Click Here |
28 | लोकोक्तियां | Click Here |
29 | राजस्थानी शब्दो के हिन्दी रूप | Click Here |
30 | राजस्थानी मुहावरों का अर्थ व प्रयोग | Click Here |
31 | हिन्दी शिक्षण विधियां | Click Here |
32 | Download Full PDF | Click Here |